मांग सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्य



  • किसी एक नियत समय पर एक व्यक्तिगत उपभोक्ता द्वारा विभिन्न कीमतों पर मांगी जाने वाली मात्रा को वैयक्तिक मांग कहते है। 
  • किसी एक नियत समय में सभी उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न द्वारा कीमतों पर मांगी जाने वाली मात्रा बाजार मांग कहलाती है। 
  • किसी एक नियत समय में एक व्यक्तिगत उपभोक्ता द्वारा विभिन्न कीमतों पर मांगी जाने वाली वस्तु की मात्रा को सारणी के रूप में प्रकट करने पर वैयक्तिक मांग अनुसूची प्राप्त होती है।
  • किसी एक नियत समय में सभी उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न कीमतो पर मांगी जाने वाली वस्तुओं की मात्रा के योग को सारणी के रूप में प्रयुक्त करने पर बाजार मांग अनुसूची प्राप्त होती है। 
  • मांग फलन किसी वस्तु की मांगी जाने वाली मात्रा तथा इसे प्रभावित करने वाले कारकों पर निर्भर करती है। संकेतों में  Dx = f(Px, I, ....Py, T) 
  • इससे तात्पर्य यह है कि जब उपभोक्ता की आय, संबंधित वस्तुओं की कीमत Px तथा पसन्द T को स्थिर रखा जाता है तो वस्तु की मांग उसकी स्वयं की कीमत Px का प्रतिलोम फलन होती है। 
  • मांग का नियम किसी वस्तु की कीमत और उसकी मांगे जाने वाली मात्रा के प्रतिलोम सम्बन्ध को बतलाता है। जबकि अन्य कारकों को स्थिर रखा जाता हैे। 
  • किसी वस्तु की कीमत के घटने पर इस वस्तु की मांगी जाने वाली मात्रा के बढ़ने को मांग का विस्तार कहते हैं जब अन्य कारक जो मांग को प्रभावित करते हैं उन्हें स्थिर माना जाता है। 
  • किसी वस्तु की कीमत के बढ़ने पर उस वस्तु की मांगी जाने वाली मात्रा के घटने को मांग का संकुचन कहते है। जब अन्य कारकों को स्थिर रखा जाता है। 
  • किसी वस्तु की कीमत के अतिरिक्त किसी अन्य कारकों जैसे आय आदि में वृद्धि से मांग वक्र के दाहिने ऊपर की ओर खिसकना मांग में वृद्धि कहलाता है। 
  • किसी वस्तु की कीमत के अतिरिक्त किसी अन्य कारकों जैसे आय आदि में कमी के फलस्वरूप मांग वक्र के नीचे दाहिने और खिसकना मांग में कमी कहलाता है। 
  • वे वस्तुएं जिनकी मांग उपभोक्ता की आय बढ़ने से बढ़ती है उसे सामान्य वस्तु कहते हैं।
  • वे वस्तुएं जिनकी मांग उपभोक्ता की आय के बढ़ने के फलस्वरूप घटती है। उसे घटिया वस्तु कहते हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न -

वस्तु की मांग, वस्तु की कीमत एवं उसकी मांगी जाने वाली मात्रा के बीच ............ सम्बन्ध को बताती है।
A. धनात्मक     
B. अनन्त
C. शून्य
D. प्रतिलोम
Ans - D

बाजार मांग वक्र व्यक्तिगत मांग वक्रों के ..............जोड़ से प्राप्त होता है।
A. क्षैतिज        
B. लम्बवत
C. तिरछी        
D. इनमें से कोई नहीं
Ans- A

मांग का विस्तार व संकुचन निम्न में से किसके द्वारा होता है-
A. उस वस्तु की कीमत में बदलाव के कारण
B. अन्य वस्तुओं की कीमत में बदलाव के कारण
C. उपभोक्ता की रुचि व पसन्द बदलने पर
D. उपभोक्ता की आय में बदलाव के कारण
Ans- A

यदि किसी वस्तु की मांग फलन  Dx = 35 - 4 Px से दिया जाता है 5 रु प्रति इकाई कीमत पर वस्तु की मांग होगी-
A. 20       
B. 15      
C. 35        
D. 0
Ans- B

मांग का नियम कौनसी वस्तुओं में लागू नहीं होता है-
A. गिफिन वस्तुओं            
B. सामान्य वस्तुओं
C. स्थानापन्न वस्तुओं 
D. पूरक वस्तुओं
Ans- A


Post a Comment

0 Comments