करंट जी के

‘राब्ता’
‘राब्ता’ एक ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल है। यह पोर्टल सुविधा जम्मू-कश्मीर में रहने वाले नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जावेद आबिदी

जावेद आबिदी दिव्यांगों के अधिकारों के लिए

अंतरिक्ष में वर्ष 2016 में अनियंत्रित हुई चीनी स्पेस लेब ‘तियानगॉन्ग-1’ पृथ्वी के वायुमंडल में टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा।

सचिन तेंदुलकर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं। सचिन को पिछले 6 वर्षों में अन्य मासिक भत्तों के साथ करीब 90 लाख रुपये वेतन के रूप में मिले थे।

‘लोसर’
तिब्बती नव वर्ष को ‘लोसर’ कहते हैं। यह त्यौहार तिब्बत में बौद्ध धर्म के आगमन के मौके पर शुरू किया गया था। इस त्यौहार में लोग घरों में सफाई करते हैं, नई-नई वस्तुएं लाते है तथा बुद्ध की पूजा करते हैं। इस दिन लोग विशेष चिलमची के पानी में विकसित जौ के पौधे को बौद्ध आले पर रखते हैं और नए साल में अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं।

भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर ने एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। नवजोत कौर एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान है। उन्होंने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में जापान की मिया इमाई को 9-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के अनुसार प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल 10 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इसका प्रमुख कारण बढ़ता तापमान और कम बारिश को माना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मजदूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी।

इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन ने बताया है कि भारत 2017 में हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया।

श्री गुरु गोविन्द सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में जारी होने वाले विशेष स्मारक सिक्के को मुंबई टकसाल जारी करेगी।
भारत में 1 अप्रैल 2018 से पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक ने अपनी सेवाएं आरंभ की है। इसे भारत पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा तथा यह देश का सबसे बड़ा बैंक नेटवर्क होगा।

रुपश्री
पश्चिम बंगाल सरकार ने कन्याश्री के बाद रुपश्री योजना आरंभ करने की घोषणा की है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी कराना है।

इनसाइट मिशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की भीतरी सतह का अध्ययन करने के लिए इनसाइट मिशन लांच किया।
केरल ने संतोष ट्रॉफी के लिए 72वीं राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पिश्नशिप के फाइनल में गत चैम्पियन बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकार खिताब जीता।

‘इंडिया बाई द नील’
‘इंडिया बाई द नील’ वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव मिस्र में आयोजित किया गया है। इस उत्सव को आयोजित करने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और उसकी विविधता को दर्शाना है।

जीएसटी के अंतर्गत शुरू किया गया इलेक्ट्रॉनिक वे बिल (ई-वे बिल) सिस्टम 1 अप्रैल से देश भर में लागू किया गया। फिलहाल ई-वे बिल सिस्टम को 50 हज़ार रुपये से अधिक के सामान को सड़क, रेल, वायु या जलमार्ग से एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने पर लागू किया गया है।

Post a Comment

0 Comments