राजस्थान के दो व्यक्तियों को पद्मश्री अवार्ड से विभूषित


69वें गणतंत्र दिवस समारोह 

  • पद्म पुरस्कारो में राजस्थान के दो व्यक्तियों को पद्मश्री अवार्ड से विभूषित करने की घोषणा  
  • श्री नारायण दास महाराज को आध्यात्मिक क्षेत्र में  
  • श्री रघुवीर सिंह महाराव को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। 
नई दिल्ली के राजपथ पर 

  • राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति की यादगार झलक
  • राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और दस आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान का पंचरंगी जोधपुरी साफा पहन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। 
  • आसियान देशों के प्रतिनिधि अपने जीवन साथियों के साथ राजस्थानी बन्धेज के दुपट्टे पहने दिखे।
  • विश्व के एकमात्र कैमल बैंड दस्ते में शामिल पश्चिम राजस्थान के बी. एस. एफ. के जवानों ने परेड में शामिल होकर सभी का मन मोह लिया। 

  • सीमा सुरक्षा बल के जवानों और रंग बिरंगे परिधानों से सजे धजे ऊँटो के साथ श्री कुलदीप जे.चौधरी के नेतृत्व में निकले बी एस एफ के ऊँट दस्ते ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत धुन के साथ राजपथ पर अपनी धाक जमाई।

Post a Comment

0 Comments