प्राचीन भारत का इतिहास

प्राचीन भारत का इतिहास

‘श्रीनगर’ की स्थापना किस शासक ने की थी?


हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से ताँबे के रथ की खोज हुई थी?
-दैमाबाद में

भगवान बुद्ध में कौनसी चार घटनाएं थी जो उनमें वैराग्य भाव जगाने का कारण बनी?
-वृद्ध व्यक्ति, रोगी व्यक्ति, मृतक, संन्यासी

महावीर ने ‘जैन संघ’ की स्थापना कहाँ की थी?
-पावापुरी

किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म के ग्रंथों में संस्कृत का प्रयोग प्रारम्भ हुआ?
-चतुर्थ

‘राजगृह’ में महावीर स्वामी ने सर्वाधिक निवास किस ऋतु में किया?
-वर्षा ऋतु

जैन धर्म के पहले तीर्थंकर के रूप में किसे जाना जाता है?
-ऋषभदेव को

महावीर के निर्वाण के बाद जैन संघ का अगला अध्यक्ष कौन बना?
-सुधर्मन

किस शासक के काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर के कुण्डलवन में हुआ था?
-कनिष्क

आदि जैन ग्रंथों की भाषा क्या थी?
-प्राकृत भाषा

जैन धर्म के पाँचों व्रतों में से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व्रत कौन-सा है?
-अहिंसा

सबसे पहले चारों आश्रमों के विषय में जानकारी कहाँ से मिलती है?
-जाबालोपनिषद से

वेदान्त किसे कहा गया है?
-उपनिषदों को

महात्मा बुद्ध द्वारा दिये गये प्रथम उपदेश को क्या कहा जाता है?
-धर्मचक्र प्रवर्तन

सम्राट अशोक की वह कौन-सी रानी थी, जिसका उल्लेख अभिलेखों में मिलता है? 
-कारुवाकी

अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?
-जेम्स प्रिंसेप

‘श्रीनगर’ की स्थापना किस शासक ने की थी?
-अशोक

‘पुरुषपुर’ निम्नलिखित में से किसका प्राचीन नाम था?
-पेशावर

गुप्तकालीन के सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहाँ से प्राप्त हुआ है?
-बयाना (भरतपुर) से

वेंगी के युद्ध में चोल नरेश ‘करिकाल’ से पराजित होकर किस चेर राजा ने आत्महत्या कर ली?
-नेदुनजेरल आदन

किस राष्ट्रकूट शासक ने एलोरा के पर्वतों को काटकर प्रसिद्ध ‘कैलाश मन्दिर’ का निर्माण करवाया था?
-कृष्ण प्रथम

वेंगी के चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था?
-विष्णुवर्धन

किस विदेशी दूत ने अपने को ‘भागवत’ घोषित किया था?
-हेलिओडोरस

वैदिक कालीन लोगों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?
-ताँबा

हल सम्बन्धी अनुष्ठान का पहला व्याख्यात्मक वर्णन कहाँ से मिला है?
-शतपथ ब्राह्मण में

किस वेद की रचना गद्य एवं पद्य दोनों में की गई है?
-यजुर्वेद

‘गोत्र’ व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
-उत्तर वैदिक काल में

ज्ञानमार्गी शाखा के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है?
-संत कवि

मोहन जोदड़ो स्नानागार के पश्चिम में स्थित स्तूप का निर्माण किस काल में किया गया था?
-कुषाण काल

सिंधु घाटी सभ्यता के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
-नहरों के द्वारा सिंचाई की जाती थी।

विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत निम्न में से किस पुराण में है?
-मत्स्य पुराण

किस विदेशी यात्री ने कृष्ण को ‘हेराक्लीज’ कहा?
-मेगस्थनीज़

किस उपनिषद को बुद्ध से भी प्राचीन माना जाता है?
-कठोपनिषद

महात्मा बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शरीर के अवशेषों पर कितने स्तूपों का निर्माण किया गया?
-8

बौद्ध धर्म की किस शाखा में मंत्र, हठयोग एवं तान्त्रिक आचारों को प्रधानता दी गई है?
-वज्रयान

बुद्ध के वर्षाकालीन निवास के लिए बेलुवन एवं जेतवन का निर्माण क्रमशः किन लोगों ने करवाया था?
-बिम्बिसार एवं अजातशत्रु

सर्वप्रथम किस उपनिषद में देवकी पुत्र एवं अंगिरा के शिष्य के रूप में कृष्ण का उल्लेख मिलता है?
-छांदोग्य उपनिषद

चन्द्रगुप्त द्वितीय ने कब ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी?
-शकों का उन्मूलन करने के बाद।

बुद्ध के प्रारम्भिक अनुयायियों में सर्वाधिक संख्या किसकी थी?
-ब्राह्मणों की

बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली महिला कौन थी?
-गौतमी

बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग के बारे में प्रथम जानकारी कहाँ से मिलती है?
-छांदोग्य उपनिषद

प्रसिद्ध विजय विट्ठल मन्दिर, जिसके 56 तक्षित स्तंभ संगीतमय स्वर निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है?
-हम्पी

मौर्य काल में भूमि कर, जो कि राज्य की आय का मुख्य स्रोत था, किस अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाता था?
-सीताध्यक्ष

गुप्त काल में गुजरात, बंगाल, दक्कन एवं तमिल राष्ट्र किस व्यवसाय से सम्बन्धित थे?
-वस्त्र उत्पादन

प्रसिद्ध विद्वान अश्वघोष किसके शासनकाल में हुआ?
-कनिष्क

मिलिन्द किस हिन्दी-यूनानी राजा को कहा गया है?
मिनांडर

पाणिनि के व्याकरण में उल्लिखित अग्रश्रेणयः या अगलस्सोई ने किससे युद्ध किया था?
सिकन्दर

Post a Comment

0 Comments